फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minor's marriage stopped, baraat returned without the bride

Amroha News: नाबालिग का विवाह रुकवाया, बिना दुल्हन के लौटी बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Minor's marriage stopped, baraat returned without the bride
हसनपुर/उझारी। बाल कल्याण समिति ने अधिकारियों ने पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंचकर नाबालिग लड़की का विवाह रुकवा दिया। विवाह में अवरोध पैदा होने पर बरातियों में खलबली मच गई। बिना दुल्हन के ही बरात को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बताते हैं थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को किसान द्वारा अपनी 17 वर्षीय बेटी का विवाह कराया जा रहा था। बरात गांव में पहुंच गई थी। इसी बीच बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य हेमराज सिंह टीम के साथ थाना सैदनगली पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने लड़की का आधार कार्ड और उसकी मार्कशीट दिखाने के लिए कहा। जिसमें साफ था कि किशोरी की उम्र 17 वर्ष कुछ महीने की है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की टीम ने नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। किशोरी को शादी समारोह से थाने ले जाया गया। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज का कहना है कि रास्ते में से ही किसी सी दबाव में आकर पुलिस किशोरी को वापस थाने ले गई। जो कानूनी रूप से गलत है। कई घंटे बाद लड़की को अमरोहा में सेफ हाउस पहुंचाया गया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी को थाने से अमरोहा ले जाया जा रहा था, लेकिन कुछ कागजों पर लड़की के हस्ताक्षर होने थे। इसलिए उसे वापस थाने ले जाकर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद महिला सिपाही के साथ उसे अमरोहा सेफ हाउस भेजा गया। --दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed