फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Message regarding Pradhan's husband's second marriage goes viral; complaint filed against youth.

Amroha News: प्रधान पति की दूसरी शादी का मैसेज वायरल, युवक पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Message regarding Pradhan's husband's second marriage goes viral; complaint filed against youth.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। महिला ग्राम प्रधान ने धार्मिक यात्रा पर जाने के बाद बच्चाें की देखभाल के लिए अपनी मौसेरी बहन को घर पर बुला लिया। इस बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने प्रधानपति पर दूसरी शादी करने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैसेज की जानकारी मिलने पर लोगों ने प्रधानपति को बधाई देनी शुरू कर दी। सच्चाई सामने आने पर प्रधानपति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मानहानि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में स्थित ब्लॉक के एक गांव की प्रधान चार दिन पहले मां वैष्णोदेवी की यात्रा पर गई थी। प्रधान ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए अपनी मौसेरी बहन को गांव बुला लिया। मौसेरी बहन घर पर रह रही है। बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानपति द्वारा दूसरी शादी करने का मैसेज वायरल कर दिया। मैसेज वायरल होने पर कुछ ग्रामीणों ने प्रधानपति को बधाई देनी शुरू कर दी तो कुछ ग्रामीणों ने सच्चाई जानने के लिए प्रधानपति से ही संपर्क कर लिया।
विज्ञापन

वायरल मैसेज की जानकारी होते ही प्रधानपति के पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने ग्रामीणों को असलियत से अवगत करते हुए थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। प्रधानपति का कहना है कि इस बदनामी से वह और उसका पूरा परिवार बेहद आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का निपटाने के लिए गांव में पंचायत भी बुलाई गई है। इस संबंध में सीओ अंजलि कटारिया ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed