{"_id":"6091afc28ebc3ebd045cb53e","slug":"merchant-home-isolate-including-six-dead-from-corona-414-people-infected-jpnagar-news-mbd3881877149","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी, होम आइसोलेट युवक समेत छह की कोरोना से मौत, 414 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी, होम आइसोलेट युवक समेत छह की कोरोना से मौत, 414 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना के संक्रमण ने मंगलवार को छह लोगों को शिकार बनाया। जिसमें व्यापारी और एक महिला भी हैं। वहीं होम आइसोलेट के दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक युवक की मौत हो गई है। इसके चलते घर में रहकर इलाज कराने वालों में हड़कंप मचा है। हसनपुर चीनी मिल के सात कर्मचारी और कलक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों समेत 414 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जिले में छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 118, हसनपुर में 104, धनौरा में 85, गजरौला में 55 और जोया में 52 लोग संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर 1,072 की जांच में 243 संक्रमित मिले हैं। निजी लैब में 61, ट्रूनेट में 32 में नौ, एंटीजन में 918 में 101 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि धनौरा में पुलिस का जवान, मतगणना कार्मिक, कलक्ट्रेट के ऑफिसर्स कॉलोनी में दो लोग पॉजिटिव हैं। जिला अस्पताल के दो, अमरोहा के पास के गांव में 17 संक्रमित, गजरौला के मोहल्ले में 33, हसनपुर के चीनी मिल के सात कर्मचारी, हसनपुर कोतवाली का एक सिपाही संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से हसनपुर की 55 साल की महिला, 50 वर्षीय व्यापारी, धनौरा में 40 साल, 48 और 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा अमरोहा में होम आइसोलेट के दौरान 35 साल का युवक का ऑक्सीजन का स्तर में गिरावट आने लगी थी। परिवार के लोगों ने ऑक्सीजन को ढूंढने की कोशिश की लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
यह है कोरोना की स्थिति (चार मई 2021)
संक्रमित-----------414
स्वस्थ------------431
मौत----------------06
सक्रिय-------------4,347