{"_id":"68ed6a11d81adf879c0aa458","slug":"meena-kumari-was-honored-at-the-filmfare-awards-ceremony-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149685-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में किया याद, मीना कुमारी को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में किया याद, मीना कुमारी को मिला सम्मान
Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बॉलीवुड अदाकारा मीना कुमारी अमरोहा में भले ही अपनी ससुराल में न पहुंच सकी हों, लेकिन उनका यहां से विशेष लगाव रहा। अहमदाबाद में 11 अक्तूबर को आयोजित फिल्मफेयर अवार्ड में बॉलीवुड में योगदान के लिए उनको मरणोपरांत ट्रिब्यूट किया गया। उनके लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने इसे पूरे अमरोहा का सम्मान बताया।
उन्होंने कहा कि छोटी अम्मी के लिए उनको इस अवॉर्ड लेने के लिए चुना गया, उनके लिए गर्व की बात है। अमरोहा ने यूं तो कई शख्सियतों को दुनिया से रूबरू कराया है। इसमें बहुमुंखी प्रतिभा के धनी कमाल अमरोही का नाम भी शामिल है। बालीवुड में काम करने के दौरान अदाकारा मीना कुमारी के साथ उनकी मोहब्बत व निकाह ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी। मीना कुमारी अमरोहा आई लेकिन ससुराल नहीं पहुंची थीं। मीना कुमारी के साथ कमाल अमरोही की यह दूसरी शादी थी लेकिन उन्होंने कमाल अमरोही के बच्चों को बेइंतहा प्यार दिया।
विरासत फिल्म को किया याद
11 अक्तूबर को अहमदाबाद में आयोजित हुए 70 फिल्मफेयर अवार्ड में मीना कुमारी को भी बॉलीवुड में योगदान के लिए मरणोपरांत ट्रिब्यूट किया गया। उनका यह अवाॅर्ड लेने के लिए कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही को चुना गया था। मंच पर ताजदार अमरोही को यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, करण जौहर व रमेश सिप्पी ने दिया। अवाॅर्ड देते समय मीना कुमारी की फिल्म विरासत को भी याद किया गया। फिल्मफेयर ने मीना कुमारी की शाश्वत गरिमा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
यशोदा माता की तरह किया दुलार : सम्मान पाने के बाद ताजदार अमरोही खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि सम्मान पाने के बाद लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं। उन्होंने मीना कुमारी को याद करते हुए कहा कि छोटी अम्मी ने भले ही हमकाें जन्म नहीं दिया लेकिन यशोदा की तरह सबको दुलार किया। वह हमारे परिवार का बेहद अहम हिस्सा थीं। छोटी अम्मी और बाबा की बीच मोहब्बत बेहद पाकीजा थी। वह पूरे परिवार से बेहद लगाव रखतीं थीं। उन्होंने कहा कि छोटी अम्मी को मिला यह अवार्ड पूरे अमरोहा का अवॉर्ड है।