{"_id":"617eee0b2e3443094726b93d","slug":"medical-store-operator-shot-serious-jpnagar-news-mbd408094960","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मेडिकल स्टोर पर बैठे स्टोर संचालक को शनिवार रात गोली मार दी गई। लहूलुहान मेडिकल स्टोर संचालक का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव का है। क्षेत्र के गांव तावई निवासी शाने आलम का हाईवे स्थित चौधरपुर में मेडिकल स्टोर है। शनिवार की रात वह मेडिकल स्टोर पर बैठा था। आरोप है कि तभी चौधरपुर निवासी शाहिद मेडिकल स्टोर पर आया और तमंचे से गोली मार दी। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी शाहिद सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसका बेटा और भतीजा दोनों इसी मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राथमिक जांच में अवैध संबंधों की चर्चा सुनने में आई है। इन बिंदुओं पर जांच शुरू करने के साथ शाहिद के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।