{"_id":"660aec47f33a901ad609081c","slug":"medical-examination-of-employees-avoiding-election-duty-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-116473-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव ड्यूटी के लिए बीमारी का हवाला देने वाले कर्मचारियों को मेडिकल जांच से गुजरना होगा। ड्यूटी कटवाने की गुहार लगाने वाले सौ कर्मचारियों के आवेदन निरस्त कर दिये गए हैं। जबकि मेडिकल जांच में 139 कर्मचारी अनफिट मिलने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
दूसरे चरण के लिए चुनावी समर का आगाज हो गया है। इसके लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। इसी के साथ चुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर ड्यूटी करने में असमर्थता जताते हुए आवेदन भी किए हैं। बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी करने से बचने वाले कर्मचारियों को प्रशासन ने मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया है। जिला स्तर पर बनी कमेटी में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक, सीएमओ, परियोजना निदेशक एवं जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है।
सोमवार को कमेटी द्वारा विकास भवन में मेडिकल बोर्ड लगाया गया। जहां आवेदन करने वाले कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसमें 139 कर्मचारी ड्यूटी के लिए अनफिट मिले। वहीं जांच के दौरान 100 कर्मचारियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण ड्यूटी से बचने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -