फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mastram became the District President of SP, General Secretary Chandrapal Saini

Amroha News: सपा के जिलाध्यक्ष बने मस्तराम, महासचिव चंद्रपाल सैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mastram became the District President of SP, General Secretary Chandrapal Saini
अमरोहा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले की कमान मस्तराम यादव को सौंपी है। वहीं चंद्रपाल सैनी को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

काफी समय से जिले में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारणी की घोषणा लंबित थी। अब प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले की कमान मस्तराम यादव को सौंपी है। वे सपा मुखिया के करीबियों में शुमार होते हैं। वे लगातार 18 वर्ष तक अमरोहा व परिसीमन के बाद नौगांवा सादात के विधानसभा अध्यक्ष रहे। लगातार तीसरी बार जिला पंचायत के सदस्य हैं। मूल रूप से तहसील नौगांवा सादात के गांव कैलबकरी निवासी मस्तराम यादव लगातार 1995 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहे। अब उनके कंधों पर जिले की कमान आ गई है। आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव में उनके कुशल नेतृत्व की परीक्षा होगी। वहींं महासचिव की कमान चंद्रपाल सैनी को सौंपी गई है। वे दो बार जिपं सदस्य रह चुके हैं। एक स्वयं रहे हैं तो दूसरी बार पत्नी रही है। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा हसनपुर के शाखा अध्यक्ष हैं। वर्तमान में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सचिव रहे हैं। इससे पहले भाजपा व बसपा में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed