फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Master Plan: The picture of the city will change, buy the plot carefully

महायोजना : बदलेगी शहर की तस्वीर, देखभाल कर खरीदें प्लॉट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Master Plan: The picture of the city will change, buy the plot carefully
अमरोहा।
विज्ञापन

शहर की महायोजना को विनियमित क्षेत्र की बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। इससे अब शहर की तस्वीर काफी कुछ बदली सी दिखेगी। महायोजना के तहत भू-उपयोग की श्रेणियों का निर्धारण किया गया है। यानी जहां जिस भू-उपयोग से संबंधित जमीन होगी, वहीं काम हो सकेगा। इससे अवैध प्लॉटिंग पर भी शिकंजा कसेगा। बिना भू-उपयोगिता जाने जमीन खरीदने में निवेश नुकसानदेह भी हो सकता है।
पिछले कुछ सालों में अमरोहा शहर का विस्तार तेजी के साथ हुआ है। 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव भी अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होकर शहरी हो गए। इसके बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों में तेजी के साथ जमीन कारोबारियों ने प्लाॅटिंग का काम शुरू कर दिया। इनमें बहुत सी कॉलोनियां ऐसी भी हैं, जिनको विनियमित बोर्ड ने पंजीकरण नहीं दिया है। लंबी प्रक्रिया के बाद अब अमरोहा महायोजना की शुरुआत भी हो गई है। महायोजना के तहत शहर को सुनियोजित तरीके से बसाने की प्लानिंग की गई है। इसके लिए अलग-अलग भू-उपयोग की श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक, मनोरंजक, कृषि, यातायात व परिवहन तथा सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भूमि की श्रेणी का निर्धारण किया गया है। जिस जमीन का जिस उपयोग के लिए निर्धारण हुआ है, वहां उसी से संबंधित काम के लिए जमीने खरीदी जा सकती है। यानी आवासीय श्रेणी की भूमि पर कोई भी दूसरे काम के लिए जमीन नहीं खरीदी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना लागू होने से पहले से ही शहर में तेजी के साथ प्लॉटिंग कर कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिनका विनियमित क्षेत्र में भी पंजीकरण भी नहीं हैं। ऐसे में उस जमीन की श्रेणी जाने बिना प्लॉट खरीदना नुकसानदायक भी हो सकता है।

- अमरोहा में करीब 80 कॉलोनियां विनियमित क्षेत्र में पंजीकृत हैं। जबकि करीब सात कॉलोनियों के ले आउट का पंजीकरण लंबित चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महायोजना के तहत भू-उपयोग की श्रेणी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति तहसील स्थित कार्यालय पहुंचकर भू-उपयोग की श्रेणी के बारे में जानकारी ले सकता है। - भानुप्रताप सिंह, जेई, विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed