{"_id":"69e13bc814eacd89e50d3dd0","slug":"masked-man-attacks-shopkeeper-sitting-at-his-shop-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-161709-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर नकाबपोश ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर नकाबपोश ने किया हमला
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के अति व्यस्त अग्रसेन बाजार में अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। संयोगवश व्यापारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। शोर मचाने पर युवक अमरोहा दिशा की ओर बाइक से आंबेडकर पार्क की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यापारी से घटना की जानकारी की।
स्पर्श गोयल अग्रसेन बाजार में बिजली के सामान की दुकान करते हैं। वह बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए और व्यापारी पर घूंसों से हमला कर दिया। व्यापारी ने शोर मचाया तो बाइक सवार युवक धमकी देते हुए आंबेडकर पार्क की ओर भाग गए।
व्यापारी पर हमले की सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। उन्होंने व्यापारी से घटना की जानकारी की। व्यापारी का कहना था कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। युवकों द्वारा हमले किए जाने का कारण किसी को भी समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह का कहना है कि घटना संज्ञान में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।