{"_id":"640f82953675aca32b08aee4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-15-1-84495-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Tue, 14 Mar 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बताया जाता है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी ताराचंद ने वर्ष 2018 में अपनी पौत्री 24 वर्षीय पूजा की शादी आदमपुर थाना क्षेत्र के ही गांव दरियापुर तुगन निवासी नितेश के साथ की थी। शादी के बाद पूजा ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। सोमवार की शाम को पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए।
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे मायके वालों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम में भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मायके वालों की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।