फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mann ki baat

पीएम बोले-वैदिक पढ़ो उस्मान, छू लो आसमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
mann ki baat
छात्र उस्मान सैफी का फोटो - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। हैलो उस्मान, आपको ढेर सारी बधाई..पीएम मोदी की आवाज सुन कर अमरोहा के कक्षा 12 का छात्र उस्मान सैफी गद्गद् हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को कक्षा 12 के छात्र उस्मान सैफी से बात कर उसका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने उसके पसंदीदा विषय व लक्ष्य के बारे में जानकारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने उस्मान सैफी को वैदिक गणित की पढ़ाई करने की सलाह भी दी और उसको अपना लक्ष्य पाने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी से बात कर उस्मान व उसका परिवार बेहद अभिभूत है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में जिन चार राज्यों के चार छात्र-छात्राओं से बात की उनमें प्रदेश से उस्मान अकेला छात्र है।
विज्ञापन


विज्ञापन


नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल से इसी साल सीबीएसई की 12वीं परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले नगर के मोहल्ला कटरा निवासी जाकिर सैफी के पुत्र उस्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बात की। बात शुरू करते ही प्रधानमंत्री ने उस्मान को बधाई देते हुए मालूम किया कि बोर्ड की परीक्षा में जैसे परिणाम की उम्मीद की थी कि क्या वैसा ही परिणाम आया। उस्मान ने कहा कि सर आशानुरूप ही परीक्षा परिणाम आया है। मोदी द्वारा पसंदीदा विषय के बारे पूछे जाने पर उस्मान ने गणित के बारे में बताया तो वह बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने उस्मान को वैदिक गणित की आनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसका अध्ययन करने ही सलाह दी। उनका कहना था कि वैदिक गणित के जरिए कंप्यूटर से भी अधिक गति से गणना की जा सकती है। इसको सीखने के बाद आपके मित्र आपको जादूगर समझेंगे। उस्मान ने पीएम मोदी से बातचीत में गणित विषय के टीचर रजत तेजा का विशेष रूप से जिक्र किया। पीएम मोदी ने उस्मान से पूछा कि वह खाली समय में क्या करता है। उस्मान ने कहा कि वह लिखता है। तो बहुत ही स्वाभाविक तरीके से मालूम किया कविता या शायरी। उस्मान ने बताया देश दुनिया की ताजा जानकारी व महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिखता है। पीएम ने टेक्नोलॉजी में रुचि रखने के बारे में जानकारी की। उस्मान का कहना था कि वह साइंस का छात्र है। तकनीक में उसकी रुचि है। आगामी लक्ष्य के बारे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मालूम किए जाने पर उस्मान ने कहा कि वह पहले आईआईटी से स्नातक कर आईएएस आफिसर बनना चाहता है। गौरतलब है कि उस्मान आईआईटी मेंस की परीक्षा पहले ही पास कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस्मान की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें। उसे उसकी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उस्मान सैफी से बात करने पर उसका पूरा परिवार व स्कूल प्रबंधन बेहद खुश नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed