फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Longing for oxygen throughout the night, he died as soon as morning.

रात भर आक्सीजन के लिए भटकता रहा सुबह दम तोड़ दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Longing for oxygen throughout the night, he died as soon as morning.
मंडी धनौरा। सरकार भले ही ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का ढिंढोरा पीटती रहे लेकिन हकीकत यह है कि लोग ऑक्सीजन की कमी की वजह से दम तोड़ रहे हैं। नगर के मोहल्ला गांधीनगर में एक होम्यो चिकित्सक की ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। परिजन ऑक्सीजन के लिए रात भर इधर-उधर भटकते रहे लेकिन जब सवेरे मुरादाबाद क्षेत्र से कहीं ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों व रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुरेश बटवाल होम्यो चिकित्सक थे। दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी। दवाई ली तो आराम पड़ गया लेकिन सोमवार की रात को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए भागे। लोगों के प्रयास से सरकारी अस्पताल में एक घंटे के लिए ऑक्सीजन मिल गई। उसके बाद बछरायूं में भी एक घंटे के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम हो गया। लेकिन इतने से ही उनका ऑक्सीजन स्तर नहीं बढ़ पा रहा था। रिश्तेदार ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए मुरादाबाद गए। वहां से ऑक्सीजन लेकर आए भी लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मौत की जानकारी होने पर परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed