फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

सड़कें सूनी, बाजारों में सन्नाटा, पूरा दिन घरों में रहकर काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
lock down
अमरोहा। शुक्रवार रात दस बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया। लॉकडाउन का असर शहर से लेकर गांव कस्बों तक देखने को मिला। सड़कें सूनी रही और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हर ओर पुलिस का पहरा रहा। मुख्य सड़कों को जोड़ने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई। कोरोना की चेन तोड़ने को लोग घरों में कैद रहे। ये लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। कोरोना से बचने के लिए आप अपने घरों में रहकर इसकी चेन को तोड़ें।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए शासन के निर्देश पर शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया है। शुक्रवार रात दस बजे के बाद पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर उतर आई। सड़कों के किनारे बैठे लोगों को चेतावनी के साथ घरों में रहने की हिदायत दी। सुबह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहा। जरूरी समान लेने के लिए लोग घरों से निकले। ज्यादातर लोग मुंह पर मास्क, हाथों में सैनिटाइजर लेकर निकले। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते लोग घरों में रहे। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ किराना, डेेयरी और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। इस लॉकडाउन पर लोग बेहद सतर्क दिखे। अधिकतर ने घरों से बाहर निकलने की जरूरत नहीं समझी। यह लोगों की समझदारी कोरोना पर भारी पड़ेगी। यही वजह है कि दिनभर बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि लोगों ने लॉकडाउन का अच्छी तरह पालन किया है। लोग जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने चालीस स्थानों पर लगाए बैरियर
अमरोहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले में 40 स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाए। जहां वाहनों की चेकिंग की गई। घरों से निकले लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा शहरभर के गली-मोहल्लों में पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस कर्मी गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली मोहल्लों में सब्जी-फल वालों की भरमार
अमरोहा। 55 घंटे के लॉकडाउन में इमरजेंसी सेवा बहाल है। दवा, किराना, डेयरी की दुकानें छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहीं। फल-सब्जियों के ठेले गली-मोहल्लों में घूमते रहे। गली मोहल्लों फल और सब्जी विक्रेताओं की भरमार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed