फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Life disrupted due to fog and cold

Amroha News: कोहरे और ठंड से ठिठुरी जिंदगी, जनजीवन अस्तव्यस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to fog and cold
अमरोहा। इस सीजन में पड़ रही ठंड पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। तीन दिन से कोहरा कहर बरपा रहा है। ठिठुरन के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे में थोड़ी दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से कोहरे ने दस्तक दे रखी है। शनिवार रात को ही घना कोहरा शुरू हो गया था। रविवार सुबह कोहरा इसी तरह से छाया रहा। जबकि सोमवार को भी कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। दोपहर में कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे ठंड लगातार गिरने का अनुमान जताया है। मंगलवार को घना कोहरा रहेगा। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है। बर्फीली हवाओं की गति पश्चिम से पूरब दिशा में आठ किलोमीटर प्रति घंटा तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
आहार ऐसा लें, जिससे दिल बने मजबूत
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. फाइक अली का कहना है कि ठंड में दिल को मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। इससे शरीर तो स्वस्थ रहेगा, वहीं दिल भी सेहतमंद रहेगा। अपने आहार में हरी सब्जियां, नट्स और ड्राई फ्रूट, दूध आदि को शामिल करें और थोड़ा वक्त धूप में बिताएं। बाहर ठंड ज्यादा होने पर घर के अंदर ही व्यायाम करें। हृदय रोग से बचने के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं। बादाम और पिस्ते का सेवन हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। ग्रीन टी का सेवन भी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिर भी कोई असुविधा महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed