फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

उल्टी के बाद तेंदुए की मौत, कोरोना की जांच को सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
leoperd
अमरोहा। गुरुवार दोपहर खजूरी गांव के जंगल से पकड़ा गया तेंदुआ मेडिकल जांच तो स्वस्थ मिला। लेकिन जांच के पांच घंटे बाद ही तेंदुए की मौत हो गई। मरने से पहले तेंदुए को उल्टी आई थी। तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के लिए तेंदुए का शव आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है। जहां कोरोना की आशंका को देखते हुए तेंदुए का सैंपल लिया गया है। फिलहाल विभाग पोस्टमार्टम और सैंपल रिपोर्ट के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव खजूरी में सुबह नौ बजे पूर्व प्रधान अंकित के आम के बाग और जसपाल के खेत में दो तेंदुए उछल-कूद करते दिखाईं दिए। खेतों पर काम कर रहे जसपाल उनकी पत्नी राधा और बेटी सलोनी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने जंगल को घेर लिया। खबर मिलते ही क्षेत्रिय वन अधिकारी एनके जोशी, हसनपुर वन रेंजर सुभाष चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने जंगल में जाल लगाकर तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर तीन बजे एक तेंदुए को पकड़ लिया। जहां से तेंदुए को डीएफओ कार्यालय लाया गया। जहां शाम साढ़े पांच बजे चार डाक्टरों की टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रात तेंदुए को वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही थी। तभी साढ़े बजे के करीब तेंदुए की मौत हो गई। मरने से पहले तेंदुए ने एक बार उल्टी की थी।
विज्ञापन

- बरेली में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट चार दिन बाद आएगा। तेंदुए का विसरा सुरक्षित रखा गया है। साथ ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। पोस्टमार्टम और सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। - सुभाष चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गुरुवार का घटना क्रम
- 03 बजे दोपहर तेंदुए को खजूदी गांव के जंगल से पकड़ा गया
- 5.30 बजे शाम डीएफओ कार्यालय में तीन डाक्टरों की टीम तेंदुए का मेडिकल किया
- 10.35 बजे रात तेंदुए की उल्टी के बाद मौत हो गई
मेडिकल जांच पर नजर
- तेंदुए के शरीर में कोई घाव नहीं मिला था
- तेंदुए का तापमान सामान्य था
- तेंदुए को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed