फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted in Budhanpur village for the fourth consecutive day; panic persists among villagers.

Amroha News: बुढ़नपुर गांव में चौथे दिन भी दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Sat, 13 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Budhanpur village for the fourth consecutive day; panic persists among villagers.
डिडौली। क्षेत्र के दिल्ली-बरेली नेशनल हाईवे स्थित बुढ़नपुर गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी तेंदुआ अहमद ब्रास फैक्टरी के पास सर्विस रोड किनारे झाड़ियों में घूमता दिखाई दिया।
विज्ञापन

तेंदुए का वीडियो कार सवार लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुआ वन विभाग की टीम को छका रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बुढ़नपुर और आसपास के इलाके में पिछले चार दिनों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

पहले दो दिनों में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे भी लगाए थे, लेकिन अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार रात फिर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को वहां से हटाया और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि तेंदुआ एक जंगली और खतरनाक जानवर है, इसलिए उसके करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए हो सकते हैं, हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वन दारोगा नेपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम दिन-रात क्षेत्र में निगरानी कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed