फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen again in the forest of Guldiya village

Amroha News: गुलड़िया गांव के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again in the forest of Guldiya village
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। कभी गजरौला तो कभी मंडी धनौरा, कभी डिडौली क्षेत्र में तो कभी नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार की रात फिर तेंदुआ गुलड़िया गांव के जंगल में दिखाई दिया। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अमरोहा नगर के रहने वाले वेद प्रकाश और राम कुंवर सिंह अपनी कार से गुलड़िया गांव गए थे। करीब नौ बजे वापस लौटते समय उन्होंने गांव से करीब सौ मीटर दूर गन्ने के खेत के पास सड़क पर तेंदुए को बैठा देख। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपनी कार मौके पर ही रोक ली। जबकि पीछे से आ रहे बाइक सवारों को भी रुकने के लिए इशारा कर दिया। करीब दस मिनट तक राहगीर तेंदुए के जाने के इंतजार में सड़क पर ही खड़े रहे। तभी अमरोहा की तरफ से तेज रफ्तार डीसीएम वहा से गुजरी तो तेंदुआ तुरंत ही गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। लगातार तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। गुलड़िया गांव अमरोहा शहर से सटा हुआ है। जबकि अमरोहा से गुलड़िया रोड पर आने जाने वालों की भीड़ रहती है। रविवार की रात भी तेंदुआ यहां पर देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed