{"_id":"6aaedd5bb0d49860dc0f297c","slug":"leopard-enters-farmers-house-while-chasing-a-dog-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173466-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्ते का पीछा करते किसान के घर घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्ते का पीछा करते किसान के घर घुसा तेंदुआ
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत के बीच अटेरना गांव में शनिवार रात कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ किसान विजेंद्र सिंह के घर में घुस आया। कुत्ते की चीख सुनकर परिवार की नींद खुली तो तेंदुए को देखकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों के जुटने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए विजेंद्र सिंह के घर में घुसा था। कुत्ते के चिल्लाने पर परिवार जाग गया और कमरे के पास तेंदुए को देखकर शोर मचाया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास के खेत और जंगल में तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने घटनास्थल और आसपास का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुत्ते पर झपट्टा मारते तेंदुआ सीसीटीवी में कैद
अटेरना गांव में कुत्ते का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज में तेंदुआ घर की दीवार पर चलता दिखाई दे रहा है, जबकि कुत्ता नीचे सड़क पर चल रहा है। अचानक तेंदुए ने कुत्ते को पकड़ने के लिए झपट्टा मारा, लेकिन कुत्ता बाल-बाल बच गया और तेजी से भाग निकला। इसके बाद तेंदुआ घर की दीवार को लांघकर जंगल की ओर चला गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत और बढ़ गई है।