{"_id":"6652294a70f0f391170b6654","slug":"leopard-attack-on-13-year-old-teenager-serious-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119212-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 13 साल के किशोर पर तेंदुए का हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 13 साल के किशोर पर तेंदुए का हमला, गंभीर
Sat, 25 May 2024 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। अब तेंदुए ने अलीपुर कलां गांव के जंगल में 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को बचाया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। घायल बच्चे का उपचार कराया जा रहा है।
सिरसा रुखालू गांव में प्रेमपाल सिंह का परिवार रहता है। प्रेमपाल सिंह रोजमर्रा की मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमपाल सिंह अलीपुर कलां गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह के यहां भी मजदूरी करने जाते रहते हैं। फिलहाल, महेंद्र सिंह दिल्ली में मजदूरी कर रहे हैं। शनिवार की सुबह प्रेमपाल सिंह का 13 वर्षीय बेटा शिवा महेंद्र सिंह के घर पर गया था। इस दौरान वह खेतों पर घूमने चला गया। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने शिवा पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान तेंदुए के पंजे-दांत लगने से शिवा घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़े। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
ग्रामीण निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद शिव को घर ले आए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसी स्थान पर जांच पड़ताल की। जहां तेंदुआ देखा गया था। हालांकि, काफी प्रयास करने के बाद भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम गांव में जांच करने गई थी। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।