फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Lekhpal-Kanungo will be suspended if the pond is captured'

‘तालाब पर कब्जा मिला तो लेखपाल-कानूनगो होंगे निलंबित’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
'Lekhpal-Kanungo will be suspended if the pond is captured'
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने थाना दिवस में बरखेड़ा में लेखपाल की मिली भगत से अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रतिकूल प्रवष्टि दी। चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों में तालाब, सरकार जमीन, चकरोड पर कब्जा किया तो इसके लिए सीधे संबंधित लेखपाल, कानूनगो को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल की मौजूदगी में कोतवाली डिडौली में शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने तहसील अमरोहा के अंतर्गत ग्राम समाज, तालाब चकरोड पर अवैध कब्जे के संबंध में क्षेत्रीय लेखपालों से फीडबैक एक-एक करके लिया। ग्राम बरखेड़ा से ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करते हुए चक मार्ग संख्या 465, 478 काफी दिनों से अतिक्रमण करके अवरुद्ध कर रखा है।
विज्ञापन

यह लेखपाल की मिली भगत और लापरवाही के चलते हट नहीं पा रहा है। इस उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्राम बरखेड़ा के लेखपाल निर्वेंद्र शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन में यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अधिकतर शिकायतें चकरोड़, तालाब, चारागाह, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे और पैमाइश संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। यदि अगले समाधान दिवस में चकरोड, तालाब, चारागाह, ग्राम समाज की जमीन की भूमि पर अवैध कब्जे और पैमाइश संबंधी कोई शिकायत मिली तो संबंधित लेखपाल को निलंबित और बर्खास्तगी किया जाएगा। थाना दिवस के रजिस्टर को चैक कर निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी मुकदमे दर्ज होते हैं, उनका पूर्ण विवरण संबंधित रजिस्टर में अंकित करें। गुंडा एक्ट में जो भी कार्यवाही की जानी हो उस पर ससमय कार्यवाही की जाए।

महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पूर्वक सुना जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर, एनसीआर, गुंडा एक्ट, शस्त्र, जिला बदर गुंडा समेत शिकायती रजिस्टर आदि अभिलेखों को देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, उप जिलाधिकारी सदर विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed