फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land worship done for bridge over Ramganga nutri canal

चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर पर पुल के लिए हुआ भूमि पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Land worship done for bridge over Ramganga nutri canal
गजरौला के गांव चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर पर पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते विधायक राजीव तरा - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। खादर क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पार स्थित 15 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिलने वाली है। विधायक राजीव तरारा ने गांव चकनवाला में पोषक नहर पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा छह करोड़ साढ़े 18 लाख रुपये से बनने वाले पुल के लिए भूमि का पूजन किया। कहा कि पुल छह-माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक बजे चकनवाला पहुंचे विधायक राजीव तरारा ने पोषक नहर पर लगे पैंटून पुल के निकट नए पुल के निर्माण के लिए भूमि का पूजन किया। कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने क्षेत्रीय जनता से वादा किया था कि वह यहां से संकल्प लेकर जा रहे हैं कि जीतने के बाद पोषक नहर पर पक्के पुल का निर्माण अवश्य कराएंगे। उनका संकल्प पूरा होने को है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद काम शुरू हो जाएगा और छह-सात माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पुल निर्माण में देरी के लिए हस्तिनापुर वन सेंचुरी क्षेत्र को सबसे बड़ी बाधा बताते हुए उन्होंने कहा कि चार नवंबर 2019 को पुल की एनओसी मिल गई थी। वर्ष 2020 कोरोना में गुजर गया। विधायक ने कहा कि इस पुल के लिए पूर्व के कई दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने वादे तो किए थे, नतीजा शून्य रहा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके लिए उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक तोताराम, सत्यदेव, गौरव अग्रवाल, शुभम शर्मा, सतवीर सिंह जाटव, चंद्रपाल, दानवीर खड़गवंशी, सोमप्रकाश, सतीश त्यागी, रघुवीर, महकपाल सिंह गूजर, जयचंद, अनिल, अशोक, सुनील, बंटी, राजीव, सुनील प्रजापति, राजीव चौहान, सतपाल पाल, पियूष, प्रिंस, देवेश आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed