फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kurki

दो गैंगस्टर सगे भाईयों की 30 लाख 84 हजार की संपत्ति कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
kurki
सैदनगली(अमरोहा)। नौगांवा सादात के बाद सैदनगली पुलिस ने दो गैंगस्टर सगे भाइयों की 30 लाख 84 हजार की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर तहसीलदार की मौजूदगी में की गई। गैंगस्टरों के दोनों मकानों को सील कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने कस्बे में घूमकर ढोल-नगाड़ों से संपत्ति कुर्क करने की ऐलान किया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सूबे के हाईप्रोफाइल बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने भी स्थानीय बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देश पर ढक्का निवासी सगे भाई दिलशाद और इंतजार की संपत्ति कुर्क की गई। दोनों शातिर बदमाश थे, उनके ऊपर 17 से अधिक मुकदमों में दर्ज हैं। पुलिस पहले ही दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी थी। दोनों ने गोकशी और अन्य जघन्य अपराध करके यह संपत्ति एकत्र की थी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा और तहसीलदार हसनपुर की मौजूदगी में दिलशाद की संपत्ति 12,72,530 लाख रुपये और इंतजार कुरैशी की संपत्ति 18,11,480 लाख रुपये के करीब है। तहसीलदार ने दोनों घरों को सील लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed