फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kisan Pathshala will be started in villages from today

Amroha News: तकनीकी खेती के लिए आज से गांवों में लगेगी किसान पाठशाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshala will be started in villages from today
अमरोहा। उन्नतिशील खेती व आमदनी दोगुनी करने को लेकर एक बार फिर किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर किसान कल्याण मिशन के तहत छह ब्लॉकों के 327 गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। पहले दिन सोमवार यानी आज 48 गांवों में पाठशालाएं लगेंगी।
विज्ञापन

जनपद के विकास खंडों में 17 मई से एक जून 2024 के मध्य 327 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन होगा। दो दिवसीय किसान पाठशालाएं प्रतिदिन 2.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य पंचायत भवन में होगी। पाठशालाएं दो सत्र में भी आयोजित किये जायेंगे। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि किसान पाठशाला में किसानों को धान रोपाई (डीएसआर), दलहन, तिलहन, मक्का उत्पादन तकनीकी, प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त, कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं, श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व, उपयोगिता, उत्पादन तकनीक, पराली प्रबन्धन, एफपीओ, डिजीटल क्राॅप सर्वे के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा के विषय में विस्तार से बताया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अतिरिक्त समन्वय वाले विभागों यथा उद्यान, गन्ना, पशुपालन, रेशम एवं मत्स्य आदि की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन में कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जीवामृत, बीजामृत को तैयार करने व प्रयोग विधि पर विशेष सत्र चलाया जायेगा। यूरिया के अधिक प्रयोग से भूमि, पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के साथ-साथ संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed