{"_id":"68a0f2d0f32772b6760a85af","slug":"kicks-and-punches-were-used-in-the-exhibition-people-were-chased-and-beaten-with-belts-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145834-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नुमाइश में चले लात-घूंसे, बेल्टों से दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नुमाइश में चले लात-घूंसे, बेल्टों से दौड़ा कर पीटा
Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
जोया। नुमाइश देखने गए युवकों में जमकर लात-घूंसे, चले। एक दूसरे को दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। मारपीट की घटना से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के साप्ताहिक बाजार परिसर में नुमाइश लगी हुई है। मोहल्ला पधानो वाला के रहने वाला में रहने वाला अदनान 15 अगस्त की रात नौ बजे नुमाइश देखने गया था। यहां पहले से मौजूद वक्कास और उसके साथी रहमान तुर्क ने गालियां दीं। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। बाद में बेल्टों से भी पिटाई की। घटना के बाद नुमाइश देखने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में वक्कास और रहमान तुर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।