{"_id":"686ed3aedff8590eea096f03","slug":"kanwar-yatra-no-entry-for-heavy-vehicles-on-the-highway-from-8-am-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143426-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : कल सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : कल सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री
Thu, 10 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। इस महीने प्रत्येक सोमवार के अलावा 23 जुलाई को शिवरात्रि पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। पहला सोमवार को 14 जुलाई को है।
इसके लिए 11 जुलाई की सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेंगी जो 14 जुलाई की रात आठ बजे तक रहेगा। इस दौरान हाईवे पर रोडवेज-निजी बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली और सभी तरह के मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे। वहीं रविवार की रात आठ बजे से हाईवे पर सभी वाहनों के संचालन पर रोक रहेंगी।
क्षेत्र के हजारों शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से कांवड़ लाकर अपने निकटतम मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए जनपद बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के लाखों भक्त ब्रजघाट से गंगा जल भरने आएंगे। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है, इसलिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। पूरे एक महीने चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हाईवे पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के सुरक्षित रहेगी जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था पूरे महीने रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के शाहबाद क्षेत्र से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले भारी वाहनों व हल्के वाहनों को मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों व हल्के को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
-- -- --
- पहला सोमवार 14 जुलाई को : डायवर्जन 11 जुलाई की सुबह आठ से 14 जुलाई की रात आठ बजे तक
- दूसरा सोमवार 21 जुलाई को: डायवर्जन 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक
- शिवरात्रि 23 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक
- तीसरा सोमवार 28 जुलाई को: डायवर्जन 25 जुलाई की सुबह आठ बजे से 28 जुलाई की रात आठ बजे तक
- चौथा सोमवार 4 अगस्त को : डायवर्जन एक अगस्त शुक्रवार सुबह आठ बजे से 4 अगस्त की रात आठ बजे तक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --