फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: 17 ambulances will be present on the 61 km long highway

कांवड़ यात्रा: 61 किलोमीटर लंबे हाईवे पर माजूद रहेंगी 17 एंबुलेंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: 17 ambulances will be present on the 61 km long highway
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। 61 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 17 एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगी। जबकि सभी 12 थानों पर भी 24 घंटे एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। थानों वाली सभी एंबुलेंस प्रत्येक सोमवार को मंदिरों पर मुस्तैद की जाएंगी। इतना ही नहीं कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों में चिकित्सा के हाजिरी देते रहेंगे। वह जीवनदायक रक्षा दवाओं की किट मुहैया कराएंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

सावन कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इस महीने पांच सोमवार पड़ने वाले हैं। जबकि दो अगस्त को महाशिवरात्रि का पर्व होगा। 22 जुलाई को पहला सोमवार है, इसलिए 20 जुलाई से शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं और अमरोहा के शिवभक्त ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिले के मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक 108 और 102 नंबर एंबुलेंस रहेगी। साथ ही चिकित्सकों की 20 टीमें बनायी गई हैं, जो दो शिफ्टों में शिवभक्तों की सेहत का ध्यान रखेंगे। जीवनरक्षक दवाओं में हृदय, सांप काटने, बुखार, दर्द समेत कई रोगों की दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में होगा जलाभिषेक
जिले में अमरोहा नगर का वासुदेव तीर्थ मंदिर, बहलौलपुर गांव का शिव मंदिर, गजस्थल का शिव मंदिर, हसनपुर का शिवाला मन्दिर, फूलपुर गांव का शिव मंदिर, बिजनौरा गांव का शिव मंदिर, आदमपुर का शिव मंदिर, कोकापुर का शिव मंदिर, मंडी धनौरा का पत्थरकुटी मंदिर और गजरौला का चाकेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।

----
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्रजघाट से लेकर पाकबड़ा तक 17 एंबुलेंस रहेंगी। इसके अलावा एक-एक एंबुलेंस हरेक थाने में खड़ी रहेगी। पुलिस के मूवमेंट के साथ एंबुलेंस भी मौके पर दौड़ेगी। कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों में चिकित्सक रोजाना पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इमरजेंसी में योग्य डॉक्टर चौबीस घंटे मुस्तैद रहेंगे।
-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed