फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jwellars

गजरौला में बेचे गए थे मुरादाबाद में हुई चोरी के जेवर, क्राइम ब्रांच ने सराफ को उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
jwellars
jwellars - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। मुरादाबाद में पिछले दिनों हुई घटना में चोरी किए गए आभूषण गजरौला में एक सराफ को बेचे गए थे। पकड़े गए बदमाशों को साथ लेकर आई मुरादाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बस्ती से सराफ को दुकान से उठाकर साथ ले गई। सूचना पर उप्र व्यापार मंडल से जुड़े कई व्यापारी और सराफ थाने जा पहुंचे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने मामला क्राइम ब्रांच का बताते हुए अधिक जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद कई व्यापारी मुरादाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम सफेद रंग की टाटा सूमो बस्ती में ज्वैलर्स की दुकान के बाहर आकर रुकी। इसमें सिविल ड्रेस में चार सशस्त्र लोग बाहर निकले और दुकान में जा पहुंचे। दो लोग मुंह पर ढाटा बांधे गाड़ी के भीतर ही बैठे थे जबकि एक शख्स उनकी निगरानी में था। दुकान में पहुंचे लोगों ने सराफ को हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। टीम के लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच मुरादाबाद बताते हुए कहा कि गाड़ी में बैठे दो बदमाशों की निशानदेही पर ही यहां आए हैं। पिछले दिनों वहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक घटना के जेवर यहीं लाकर बेचे गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की गाड़ी सराफ को अपने साथ लेकर लौट गई। वहीं जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। बाद में उप्र व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री सुबोध सिंघल के साथ ही कई व्यापारी और सराफ थाने जा पहुंचे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मामला क्राइम ब्रांच मुरादाबाद का है। अभी थाना पुलिस को इससे अधिक कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद सराफ के पिता कई लोगों के साथ मुरादाबाद रवाना हो गए। वहीं टीम द्वारा नगर में कुछ और लोगों को भी उठाने की सूचना है हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका है सराफ
गजरौला। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़कर ले जाया गया सराफ पहले भी चोरी के आभूषण खरीदने के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 2 फरवरी 2018 को नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कश्मीरी लाल ने लाखों के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दस दिन बाद ही घटना का खुलासा करते हुुए मोहल्ला मायापुरी निवासी गोपाल को पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया था कि उसने चोरी के जेवर मोहल्ला बस्ती समेत तीन सराफ को बेचे थे। उनके कब्जे से जेवर बरामद भी हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed