{"_id":"6a7250364eefda539d0ef203","slug":"joya-is-ahead-in-making-ayushman-cards-urban-areas-are-behind-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-169849-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जोया सबसे आगे, शहरी क्षेत्र सबसे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जोया सबसे आगे, शहरी क्षेत्र सबसे पीछे
विज्ञापन
अमरोहा। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए जा रहे हैं। ताजा समीक्षा के अनुसार 1,51,721 लक्षित परिवारों में से 1,35,588 परिवारों के कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। जिले ने 89.37 प्रतिशत पारिवारिक लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि सदस्यवार उपलब्धि 73.04 प्रतिशत है। 70 वर्ष से अधिक आयु के आधे से ज्यादा पात्र बुजुर्ग अभी भी योजना से वंचित हैं।
ब्लॉकवार प्रदर्शन में अमरोहा (94.47 प्रतिशत), जोया (94.46 प्रतिशत), हसनपुर (94.12 प्रतिशत) और धनौरा (92.35 प्रतिशत) बेहतर रहे। गंगेश्वरी (88.45 प्रतिशत) और शहरी क्षेत्र (83.49 प्रतिशत) का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। नगर निकायों में जोया नगर पंचायत 74.72 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि धनौरा (44.47 प्रतिशत) और बछरायूं (47.32 प्रतिशत) सबसे पीछे रहे। अमरोहा नगर पालिका में 64.04 प्रतिशत पात्र सदस्यों के कार्ड बन सके हैं।
70 वर्ष से अधिक आयु के 18,519 पात्र बुजुर्गों में से अब तक 9,148 (49.40 प्रतिशत) के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। इस श्रेणी में अमरोहा ब्लॉक 59.09 प्रतिशत उपलब्धि के साथ सबसे आगे, जबकि शहरी क्षेत्र 38.85 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है।
विज्ञापन
गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु की 8.28 लाख से अधिक आबादी में से 3.61 लाख लोगों की सीबीएसी जांच (43.6 प्रतिशत) और 1.79 लाख लोगों की पूर्ण स्वास्थ्य स्क्रीनिंग (21.6 प्रतिशत) हुई है। जांच के दौरान 5,895 लोगों में विभिन्न बीमारियों की आशंका मिलने पर उन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया।
स्क्रीनिंग में अमरोहा ब्लॉक में 1,283, शहरी क्षेत्र में 508, धनौरा में 959, गजरौला में 908, गंगेश्वरी में 740, हसनपुर में 1,007 और जोया ब्लॉक में 790 लोगों को रेफर किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य स्क्रीनिंग में तेजी लाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।