फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jam on ajadroad

आजाद रोड पर सड़क निर्माण, जाम से जूझा शहर-बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
jam on ajadroad
अमरोहा। आजाद रोड पर सड़क निर्माण के चलते सोमवार को पूरा शहर जाम के झाम से जूझता रहा। दिनभर लोग जाम में फंसे रहे। दो मिनट का रास्ता आधा घंटे में तय किया जा सका। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक और रिक्शा चालक आपाधापी करते दिखे। कई बार लोगों में नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम में फंसे लोगों को निकला। फिर भी बाजार में दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

नगर के आजाद रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण करा रहा है। यह सड़क कई दिनों से उखड़ी पड़ी थी। सोमवार को निर्माण कार्य के चलते मजदूरों ने सड़क को दोनों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया। लिहाजा आजाद से गुजरने वाले सभी वाहन दूसरे रास्तों पर भटकने लगे। जिस कारण शहर की सड़कों पर जाम हो गईं। मुख्य बाजार कोट चौराहे से लेकर गुजरी बाजार तक भीषण जाम लग गया। मोहल्ला कटरा गुलाम अली, बाजार गुजारी, मोहल्ला छेबड़ा व अन्य मार्गों से आने वाले आने वाले वाहन सराफ बाजार में जाकर फंस गए। चारों तरफ से वाहनों के बेतरतीब घुसने से लंबा जाम लग गया। लोगों को निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर लोगों ने निकाला। बावजूद इसके शहर और बाजार दिनभर जाम से जूझता रहा। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि आजाद रोड पर सड़क निर्माण के चलते बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed