फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   It will take 24 days to install a postpaid meter; a notification regarding the new bill will be received by the 10th.

Amroha News: पोस्टपेड मीटर होने में लगेंगे 24 दिन, 10 तक नए बिल का मिलेगा मैसेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
It will take 24 days to install a postpaid meter; a notification regarding the new bill will be received by the 10th.
अमरोहा। आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण आपूर्ति प्रणाली) योजना के अंतर्गत लगाए स्मार्ट मीटरों को ऊर्जा निगम ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलने में 24 दिन लगेंगे। इस बदलाव के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं तय की जा रही हैं। हालांकि, इस बीच में किसी भी उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि पोस्टपेड में बिलिंग का सिस्टम 27 से 30 दिन का है। यानी उपभोक्ता 27 से 30 दिन में जितनी बिजली का उपभोग करता है, उसका बिल बन जाता है। यही सिस्टम प्रीपेड मीटर वाले कनेक्शन पर लागू होगा। एक जून से प्रीपेड मीटर पोस्टपेड के रूप में काम करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जो बिजली जलाई होगी उसका बिल उनके पॉजिटिव बैलेंस से घटाकर नए बिल का मैसेज पहुंचने लगेगा। 10 जून तक प्रीपेड मीटर धारकों का नए बिल का मैसेज मिल जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को 15 से 30 जून तक अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed