फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   It is our ministry; why wouldn't you carry out the transfer?

Amroha News: हमारा मंत्रालय है, ट्रांसफर क्यों नहीं करोगे...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
It is our ministry; why wouldn't you carry out the transfer?
अमरोहा। सफाई कर्मचारियों और ग्राम पंचायत अधिकारी के तबादले को लेकर कार्यालय पहुंचे सुभासपा के जिलाध्यक्ष और सीडीओ के बीच तीखी बहस हो गई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मंत्रालय है, ट्रांसफर क्यों नहीं करोगे...। इस पर सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण केवल नियमानुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा अपने कार्यालय में विभागीय कार्यों का निस्तारण कर रहे थे। इसी दौरान सुभासपा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर उनसे मिलने पहुंचे। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में चर्चा ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के तबादलों पर आ गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी का एक माह के भीतर तीन बार तबादला किए जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद उन्होंने एक सफाई कर्मचारी के स्थानांतरण का मामला भी उठाया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशासन सभी स्थानांतरण शासन की नीति और निर्धारित नियमों के अनुरूप करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अप्रैल माह में सफाई कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। यदि किसी कर्मचारी को विशेष परिस्थितियों में परेशानी होती है तो नियमानुसार उसका समाधान किया जाता है, लेकिन अनावश्यक रूप से किसी का तबादला नहीं किया जाएगा।
वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि जिले में करीब 180 सफाई कर्मचारी अधिकारियों, पंचायतीराज विभाग और जनप्रतिनिधियों के यहां संबद्ध (अटैच) हैं, जबकि उनका मूल दायित्व गांवों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की चेतावनी देते हुए प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
------------
एक साथ कई कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए कहा। जिस पर बताया कि नियमानुसार जो संभव होगा, वही किया जाएगा। प्रशासन एक व्यवस्था से चलता है। अनावश्यक रूप से किसी कर्मचारी का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

-अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
...
प्रशासिनक अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। एक ग्राम पंचायत अधिकारी के ट्रांसफर के संबंध में जानकारी की गई। जिसका एक माह में तीन बार ट्रांसफर किया गया। सफाई कर्मचारी अधिकारियों के यहां पर अटैच हैं। इस प्रकरण को हाईकोर्ट लेकर जाऊंगा।
- सत्यपाल तोमर, जिला अध्यक्ष सुभासपा
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed