फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Islam gives the message of becoming a good person

इस्लाम देता है अच्छा इंसान बनने का संदेश : डॉ. एहसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Islam gives the message of becoming a good person
अमरोहा। मौलाना डॉ. एहसन अख्तर सरोश ने कहा कि इस्लाम हमें एक अच्छा और शिक्षित इंसान बनने का संदेश देता है। एक शिक्षित इंसान ही सभ्य समाज के निर्माण में विशेष किरदार निभा सकता है।
विज्ञापन

अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के पूर्व सचिव और अंजुमन तंजीम मातम के जनरल सेक्रेटरी हाजी सैय्यद ताहिर अब्बास नकवी के चेहलुम पर मजलिस का आयोजन नगर के मोहल्ला मंडीचोब के अजाखाना मोहम्मद यूसुफ में किया गया। मास्टर तबारक अली ने सोज ओ सलाम पेश किया। शिया जामा मस्जिद के नायब इमाम मौलाना डॉ. एहसन अख्तर सरोश ने कहा कि इस्लाम हमें एक अच्छा और शिक्षित इंसान बनने का संदेश देता है। इस्लाम में सबसे पहले शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया गया है और जिंदगी के पहले दिन से अंतिम दिन तक शिक्षा ग्रहण करने की बात कही गई है। मौलाना ने इमाम हुसैन की शहादत का बयान भी पेश किया। जिसको सुनकर लोगों की आंखों से आंसू आ गए। मजलिस में मौलाना शादाब, प्रोफेसर नाशिर नकवी, डॉ. इरफान नकवी, मुजाहिद अब्बास नकवी, काशिफ जैदी, आबिद अब्बास, सलीम, डाॅ. लाडले रहबर, जावेद नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed