फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Interrogation of suspects at hotel-dhaba and roadways-railway station

Amroha News: होटल-ढाबे और रोडवेज-रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of suspects at hotel-dhaba and roadways-railway station
अमरोहा। अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जनपद पुलिस अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार की देर शाम जिले के सभी थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें रेलवे और बस स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही उनके बैग को चेक किया गया। साथ ही होटल में जाकर रजिस्टर देखा और वहां मौजूद लोगों के आधार कार्ड और पहचानपत्र देखे गए।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से जनपद पुलिस सतर्क है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में बाजार में पैदल मार्च किया गया। इसके बाद पुलिस कर्मी रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। यहां भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। साथ ही उनके बैग की तलाशी ली। पुलिस कर्मियों ने उनके नाम-पते अपनी डायरी में अंकित किए। वहीं सीओ अंजलि कटारिया ने नौगांवा सादात और देहात थानाक्षेत्र में चेकिंग की। एसपी ने बताया कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। अगर किसी कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान पड़ा मिलता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा हसनपुर कोतवाली और रहरा थाने में सीओ दीप कुमार पंत पीस कमेटी की बैठक कर शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed