फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to complete the embankment work in Sherpur village soonInstructions to complete the embankment work in Sherpur village soon

Amroha News: शेरपुर गांव में तटबंध का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Sat, 28 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the embankment work in Sherpur village soonInstructions to complete the embankment work in Sherpur village soon
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को बाढ़ से प्रभावित रहे गांव शेरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ व सिंचाई विभाग के अफसरों को बाढ़ से निपटने के लिए समय से पहले पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने तटबंध के काम का भी जायजा लिया और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधीनस्थों को चेतावनी दी कि इस संबंध में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसील के खादर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ का दंश झेलते हैं। साल दर साल बाढ़ से ग्रामीणों को नुकसान होता है। इस साल भी पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को डीएम ने गांव शेरपुर की बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। उनके साथ बाढ़ व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने तटबंध के अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा मौके पर मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आभा दत्ता से पशुओं के टीकाकरण, भूसा, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता व चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम से ग्रामीण क्षेत्र के गोताखोरों व तैराकी जानने वालों की सूची बनाने के लिए कहा। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने के लिए कहा ताकि उनको सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा सके। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि बाढ़ आने पर नावों की व्यवस्था कर लें। आपदा विभाग के अधिकारियों को भी बाढ़ आने पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लें। इस मौके पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार मूसाराम थारू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed