फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inspection of secondary schools will be done through Parakh portal

Amroha News: परख पोर्टल से होगा माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण

Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Inspection of secondary schools will be done through Parakh portal
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी धीरे-धीरे अब हाइटेक हो रहा है। विद्यालयों का निरीक्षण भी अब परख पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। विभाग अब इसकी तैयारियों में जुट गया है। अभी तक विद्यालयों का निरीक्षण ऑफलाइन माध्यम से किया जाता था।
विज्ञापन

जिले में 406 विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होते हैं। जिसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर नए पोर्टल शुरू किए जाते हैं। लेकिन अब विद्यालयों का निरीक्षण भी पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन हुआ करेगा। इसके लिए विभाग ने परख पोर्टल की शुरुआत की है। विद्यालयों को अपनी समय सारिणी भी इसी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डीआईओएस भी समय-समय पर इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। पोर्टल पर विद्यालयों के संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय आदि की आख्या निरीक्षण के समय ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन




परख पोर्टल पर स्कूलों के निरीक्षण की आख्या के लिए राजकीय, सहायता एवं वित्त विहीन स्कूलों के लिए अलग-अलग बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। राजकीय स्कूलों के लिए प्रधानाचार्य कक्ष, शिक्षण कक्ष की उपलब्धता, कंप्यूटर कक्ष की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, बायोमैट्रिक मशीन की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, पंख पोर्टल का विद्यालय स्तर पर उपयोग, शिक्षक डायरी की उपलब्धता समेत 40 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 38 तथा वित्तविहीन स्कूलों के लिए 34 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed