फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   increase water level of ganga in amroha due to hill rain

पहाड़ों पर बारिश से अमरोहा में बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला। Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
increase water level of ganga in amroha due to hill rain
गंगा - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और हरिद्वार बैराज से छोड़े गए पानी के चलते मंगलवार को गंगा के जलस्तर में बीस सेमी की वृद्धि हो गई। गंगा का जलस्तर 199.60 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि सोमवार को जलस्तर 199.40 मीटर था। 
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर खादर क्षेत्रों के गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं। इन दिनों तिगरी में गंगा का जलस्तर कभी एक दम से घट रहा है तो वहीं कभी एक दम से बढ़ जा रहा है। ऐसा पहाड़ों पर हो रही बारिश से हो रहा है। हरिद्वार बैराज से मंगलवार को 88 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा का जलस्तर में बीस सेेमी बढ़ गया है। वहीं तिगरी में पुरोहितों ने भी अपनी झोपड़ियां सुरक्षित स्थान की ओर खिसका ली हैं।
विज्ञापन


गंगा के बढ़ते जलस्तर से खादर क्षेत्रा के गांवों को लोग परेशान हो जाते हैं। बाढ़ नियंत्राण विभाग के बाढ़ अभियंता प्रदीप कुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को गंगा के जलस्तर में बीस सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed