{"_id":"6514782a3c24684eb404fba4","slug":"income-tax-department-raids-chemical-factory-for-the-second-day-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-5649-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: केमिकल फैक्टरी में आयकर विभाग की दूसरे दिन भी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: केमिकल फैक्टरी में आयकर विभाग की दूसरे दिन भी छापेमारी
Thu, 28 Sep 2023 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आयकर विभाग की टीम की केमिकल और कीटनाशक दवाएं बनाने वाली फैक्टरी में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। रात को फैक्टरी में ही विश्राम करने के बाद सुबह दस बजे से टीम के अधिकारी व कर्मचारी रिकार्ड को खंगालने में लग गए। दो दिन से चल रही कार्रवाई के दौरान टीम को क्या हाथ लगा, यह पता नहीं चल पाया है।
औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे नगर पालिका के सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निकट केमिकल बनाने वाली औद्योगिक इकाई में मंगलवार की सुबह छह बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम में शामिल एक सदस्य दीवार कूद कर अंदर दाखिल हुआ था। उसने गेट खोला था। जिसके बाद टीम फैक्टरी में दाखिल हुई। यहां पहुंचते ही टीम ने फैक्टरी के अधिकारी व कर्मचारियों को कब्जे में कर लिया। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। जो अंदर था, उसे बाहर नहीं जाने दिया और जो बाहर था, उसे अंदर नहीं आने दिया। गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद कर दिए गए। मंगलवार को पूरे दिन टीम छापामार कार्रवाई करती रही। रात को 11 बजे तक टीम के अधिकारी व कर्मचारी फैक्टरी के कागजात खंगालते रहे। जानकारी करते रहे कि यहां क्या और कितनी मात्रा में उत्पाद बनते हैं। उनकी बिक्री कहां-कहां होती है। रोजाना कितना माल बाहर भेजा जाता है। बाहर से फैक्टरी में क्या माल आता है। बुधवार को भी सुबह दस बजे के बाद टीम ने दोबारा छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों ने फैक्टरी के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया। उनके मोबाइल भी नहीं लौटाए। दो दिन की छापामार कार्रवाई में टीम को क्या हाथ लगा है, यह पता नहीं चल पाया है, मगर पुष्ट सूत्रों का कहना है कि टीम को कोई बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर का कहना है कि टीम की छापामार कार्रवाई जारी है। मगर क्या हाथ लगा है, यह नहीं पता।
फैक्टरी में ही सोई आयकर विभाग की टीम
केमिकल बनाने वाली फैक्टरी में छापामार कार्रवाई कर रही आयकर विभाग की टीम को टैक्स चोरी से संबंधित कोई पुख्ता सुराग मिला है। तभी तो छह गाड़ियों में पहुंची विभाग की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया। उन्होंने अपनी गाड़ियों को भी बाहर खड़ा नहीं किया। इतना ही नहीं कहीं रात में गड़बड़ी न कर दी जाए, इसी आशंका के चलते टीम फैक्टरी से बाहर नहीं गई। टीम के अधिकारी व कर्मचारी रात को 11 बजे तक कार्रवाई के बाद फैक्टरी में ही सो गए। वह खाना खाने भी बाहर नहीं गए।
विज्ञापन
-- -- --