फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Immediately give medical kit to a person suffering from cold, cough and fever

सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित है तो इंतजार नहीं, तत्काल मेडिकल कीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Immediately give medical kit to a person suffering from cold, cough and fever
अमरोहा। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिशासी अधिकारी निगरानी समितियों को सक्रिय कर दें। मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति सर्दी, खासी और बुखार से पीड़ित है तो उसकी कोविड के सैंपल एकत्र कराएं। तो तत्काल मेडिकल किट बंटवाएं। रिपोर्ट का इंतजार नहीं करें।
विज्ञापन

वह रविवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में नगर पालिका नगर पंचायतों के कोविड से बचाव के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों के सेहत पर निगरानी रखें। कंटेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी को सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को जरूरत के सामानों के लिए परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि संक्रमितों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर बांटें।
विज्ञापन

आज से कम्युनिटी किचन, शहर के जरूरतमंद करें फोन
अमरोहा। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका का कम्युनिटी किचन 17 मई से शुरू हो जाएगा। कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दे सकते हैं। कर्मचारी उस व्यक्ति के पास खाने का पैकेट लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता और राजस्व निरीक्षक को कम्युनिटी किचन और वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन के पैकेट, कंटेनमेंट जोन या संक्रमित व्यक्ति यहां करें फोन
सुबह छह से दोपहर दो बजे तक
9259123228, 9084872147 और 8410286658
दोपहर दो से रात 10 बजे तक
9837083087, 9997247206 और 6399748945
रात 10 से सुबह छह बजे तक
9917139033,7088971813 और 6397814823
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed