फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   illigal mining

सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
illigal mining
वन भूमि पर किए गए कब्जे को हटाते हुए वनकर्मी - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। तहसील के सुदूर गांव चकनवाला एहतमाली में सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले में वन विभाग की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूूसरी ओर वन विभाग ने एक अभियान चलाकर मेरठ जनपद के बार्डर पर स्थित वन भूमि पर किए गए अस्थाई कब्जे को ट्रैक्टर की मदद से खत्म करा दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटवाना एसडीएम शशांक चौधरी की पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने राजस्व और वन विभाग को अभियान चलाकर कब्जे हटाने के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चकनवाला एहतमाली में 80 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि 80 नहीं बल्कि 150 बीघा है। रेंजर ने बताया कि इस मामले में जहांगीर, निरंजन, पूरन सिंह, हुकम सिंह व राजेंद्र के खिलाफ वन दरोगा राकेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा मेरठ बार्डर के पास स्थित बराछत्ता में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनको भूमाफिया घोषित कराया जाएगा। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर दूब बोई जाएगी।
- शशांक चौधरी, एसडीएम, धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed