फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   illgal colony construction

बगैर नक्शा स्वीकृति के कॉलोनी बनाने वालों का खाका हो रहा तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
illgal colony construction
अमरोहा। विनियमित क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार कराने में तेजी आ गई है। बगैर नक्शा स्वीकृति और बगैर ले आउट पास करा कर कॉलोनी बनाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने ऐसे कॉलोनी को चिह्नित कर लेेखपालों से रिपोर्ट तलब की है, जिनके नक्शा पास नहीं हैैं। लेेखपालों से भू स्वामियों के नाम, पता, गाटा संख्या और नजरी नक्शा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

शहरी और आवास मंत्रालय की ओर से अमरोहा के विनियमित क्षेत्र को अमृत सिटी में चयन किया गया है। इसके तहत जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जाना है। सेंटर फॉर सिम्वायोसिस ऑफ टेक्नोलॉजी एन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट (स्टेम) सर्वे करेगी। इसके कर्मचारी शहर, जोया और 35 गांव की जीआईएस आधारित सर्वे करेंगे। इस बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम शशांक चौधरी ने विनियमित क्षेत्र के लेखपालों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में नियत प्राधिकारी कार्यालय से बगैर स्वीकृति और बिना ले आउट पास कराए गए कॉलोनी के गाटा संख्या और नजरी नक्शा उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा भू स्वामियों के नाम और पता भी देना है। माना जा रहा है इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed