फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   illegle relation

अवैध संबंध के विरोध में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
illegle relation
अमरोहा। अवैध संबंध बनाने का विरोध पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला के छेड़खानी करने के साथ-साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पुलिस ने खानापूर्ति कर मुख्य आरोपी का चालान शांति भंग में कर दिया। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर किसान का परिवार रहता था। करीब दो साल पहले किसान की मौत हो गई। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाला दूसरी बिरादरी का युवक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पांच अगस्त को आरोपी घर में घुस आया और छेड़खानी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो सभी मिलकर घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। घर के बाहर खींचकर बुरा भला कहा। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट के निर्देश पर आरोपी लक्ष्मण, उसकी पत्नी मीना, हीरालाल, संजय, बंटी,अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed