फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal biodiesel centers found will be sealed; FIRs will also be lodged.

Amroha News: अवैध बायोडीजल केंद्र मिले तो होंगे सील, एफआईआर भी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal biodiesel centers found will be sealed; FIRs will also be lodged.
अमरोहा। मिलावटी और अवैध बायोडीजल के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में निगरानी टीम चेकिंग अभियान शुरू करेगी। टीम पेट्रोल पंपों के साथ पंजीकृत व गैर-पंजीकृत बायोडीजल केंद्रों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

बिना अनुमति केंद्र मिलने पर सील कर ईंधन का स्टॉक और डिस्पेंसिंग यूनिट जब्त की जाएगी। संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। जांच के दौरान ईंधन के नमूने लेकर तेल विपणन कंपनियों की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। मानक विपरीत ईंधन मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि जिले में बायोडीजल का कोई लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण होगा। जांच टीम में एसडीएम, पूर्ति अधिकारी और तेल कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हैं। बायोडीजल कारोबार में खामी मिलने पर कार्रवाई के साथ एफआईआर कराई जाएगी। पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed