{"_id":"5ee126098ebc3e43272db7b5","slug":"if-not-possible-this-time-next-time-it-is-difficult-to-get-the-number-jpnagar-news-mbd352068164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मुमकिन नहीं तो अगली बार नंबर आने में भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मुमकिन नहीं तो अगली बार नंबर आने में भी मुश्किल
विज्ञापन
अमरोहा। हजयात्रा 2020 होगी या नहीं होगी, इसे लेकर सऊदी हुकूमत और हज कमेटी इंडिया की ओर से अभी तक कुछ एलान नहीं किया गया है। हालांकि अभी तक के हालात को देखते हुए हजयात्रा का होना मुमकिन नहीं लग रहा है। ऐसे हालात में अगर अगले साल 2021 के लिए नए सिरे से आवेदन हुए तो लॉटरी में नंबर आना मुश्किल होगा। अगली बार के लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने की उम्मीद रहेगी।
हजयात्रा 2020 के लिए इस बार हिंदुस्तान से कुल 2,65,000 लोगों ने आवेदन किया था। कोटा करीब दो लाख था। इसमें करीब साठ हजार ट्रैवल्स कंपनियों लिए आरक्षित था। यूपी से इस बार कोटे से भी आवेदन हुए। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी को हजयात्रा पर जाने का मौका मिल गया। हजयात्रा पर जाने वालों यूपी से 23 हजार से अधिक आजमीन शामिल हैं। 25 जून से आमजीनों की रवानगी होनी है। लेकिन अभी तक हजयात्रा को लेकर सऊदी हुकूमत और हज कमेटी इंडिया ने अपना रुख साफ नहीं किया है। हालांकि हज कमेटी इंडिया ने हजयात्रा पर नहीं जाने वालों को पूरा पैसा रिफंड करने की पेशकश की है। ऐसे में आजमीनों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई। वहीं सऊदी अरब के मक्का, मदीना और जद्दा में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस से हालात हजयात्रा के अनुकूल नहीं लग रहे हैं। अगर इस बार हजयात्रा नहीं होती है तो 2021 के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगली बार हजयात्रा के आजमीनों में नाम शामिल होने में मुश्किल आएगी।
अगली बार आवेदकों की संख्या बढ़नी तय
अमरोहा। मुरादाबाद के हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि अभी तक हजयात्रा को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं आए है। फिलहाल इस बार हजयात्रा मुमकिन नहीं लग रहा है। अगर 2021 के लिए नए सिरे आवेदन किए गए तो आवेदकों की संख्या बढ़नी तय है। ऐसे में इस बार हजयात्रा के आजमीनों में शामिल लोगों के नाम अगली शामिल हो ये कोई जरूरी नहीं है। कुर्रा के जरिए ही उनके नाम तय होंगे।
विज्ञापन
खाना-ए-काबा की जियारत को उम्मीद लगाए बैठे आजमीन
अमरोहा। इस बार जिले से हजयात्रा के लिए 817 आजमीनों के नाम शामिल है। ये लोग खाना-ए-काबा की जियारत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जिले के आजमीनों ने पैसा रिफंड के लिए अभी आवेदन नहीं किया है।
पिछले साल खत्म हो गई यूपी की वेटिंग
अमरोहा। हजयात्रा 2019 में यूपी की वेटिंग लिस्ट खत्म हो गई थी। यूपी के हिस्से में सीट बढ़ने पर वेटिंग लिस्ट में शामिल आजमीनों को भी हजयात्रा पर जाने का मौका मिल गया था। यही वजह है कि इस बार यूपी में कोटे से कम आवेदन हुए। आवेदन करने वाले हर किसी का नाम आजमीनों की सूची में शामिल हो गया।