फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hydrabad rape case

महिला से दुष्कर्म-हत्या की घटनाएं देश के लिए कलंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
hydrabad rape case
अमरोहा। देेशभर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना को लेकर महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन घटनाओं को लेकर अमरोहा की महिलाओं ने आक्रोश जताया है। कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे घटनाएं देश के लिए कलंक हैं। अब हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया के साथ गैंगरेप और फिर जिंदा जलाकर मारना दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी गईं हैं। डाक्टर बिटिया के साथ हुई घटना ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद दिला दी। महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे मामलों में जल्द सुनवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जो ऐसे अपराध करने वालों के लिए नजीर बने और आगे कोई भी ऐसी घटना से करने से पहले सौ बार सोचे।
विज्ञापन

नारी को दुर्गा, लक्ष्मी, पार्वती आदि शक्ति के रूप में पूजा जाता है। उसी समाज में नारी के साथ पुरुष घिनौने अपराध करता चला आ रहा है। हमें अपने सामाजिक ढांचे को बदलना होगा। पुरुष को नारी का सम्मान करना सिखाना होगा। पुरुष को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। निर्भया कांड को हम भूले भी नहीं थे कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

- योगेश मालीवाल, सदस्य, नारी समाज
देश में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस संबंध में कुछ खास कदम नहीं उठाए हैं जिसे लेकर महिलाओं में रोष है। मेरी मांग है कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर शीघ्र और सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नीलम सिंह, एडवोकेट
डॉक्टर बिटिया गैंगरेप और हत्याकांड ने एक बार फिर देश को शर्मसार कर दिया है। इस कांड के बाद महिलाओं में फिर भय का माहौल बना हुआ है। लोग महिलाओं की शिक्षा और उनके पहनावे पर जो प्रश्न उठाते हैं क्या वह उचित है। लोग अपने बच्चे को महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा और संस्कार क्यों नहीं देते हैं। सरकार ऐसा कुछ करे कि ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा हो सके।

- सुप्रिया खुराना, सदस्य, इनरव्हील क्लब
यह बेहद शर्मनाक कांड है। इस तरह के मामलों की विवेचना तीन सप्ताह के भीतर पूरी की जानी चाहिए। सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। जिसमें तीन महीने के अंदर दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। सरकार को चाहिए कि वह महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध देश के लिए कलंक है।
- डॉ. बी मुजक्करा, स्त्री रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed