फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Houses collapsed in four villages due to rain, 11 including 5 children injured

बारिश से चार गांवों में गिरे मकान, 5 बच्चों समेत 11 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Houses collapsed in four villages due to rain, 11 including 5 children injured
अमरोहा के नीलीखेड़ी गांव में बारिश से गिरी दीवार। - फोटो : HASANPUR
अमरोहा। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से चार गांवों में मकान गिरे, जिससे पांच बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक, सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी में महमूद अली का परिवार रहता है। उनका मकान गांव के तालाब किनारे बना हुआ है। सोमवार सुबह बारिश के चलते उनका मकान भरभरा गिर गया। मकान गिरने से महमूद अली के अलावा फैजान, नूरी, मदीना, शानू घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। दूसरी घटना गांव हटव्वा की है। यहां रईस का मकान गिर गया। मकान गिरने से रईस की पत्नी शकीला, मां सरवरी, बेटा अरमान, बेटी नाजरीन, रुबीना दब गए। अन्य परिजन तो किसी तरह निकल गए, लेकिन अरमान मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अरमान को निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गांव अशरुफपुर फैजगंज में इंतेजार हुसैन के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। इसके अलावा पांचवीं और अंतिम घटना देेहात थाना क्षेत्र के गांव खैरातपुरा की है। यहां पर बच्चे खेल रहे थे कि अचानक विक्रम सिंह का मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर अंशिका, विक्रांत, गुड़िया, मनीत, आकांक्षा घायल हो गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed