फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hotel highway resort dispute

हाईवे रिसोर्ट होटल में हंगामा मैनेजर को पीटा, तोड़फोड़

Tue, 23 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
hotel highway resort dispute
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
थाना क्षेत्र की चौपला चौकी क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित हाइवे रिसोर्ट होटल में सोमवार की देर शाम कुछ युवकों ने जमकर हंगामा काटा। मैनेजर और स्टाफ के साथ मारपीट की। तोड़फोड़ की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


होटल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अपराह्न चार बजे नगर के अखिलेश चौधरी नाम के युवक ने नाइट स्टे के लिए कमरा बुक किया था। शाम शाम करीब सवा सात बजे अखिलेश के साथ आठ-दस युवक और आ गए। कमरे में शराब पी और खाना खाया।
विज्ञापन


युवकों के जाने के बाद वेटर जब कमरा चेक करने पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। एलसीडी टूटी हुई थी और सामान तितर बितर था। वेटर ने तत्काल मैनेजर रमेश को मामले की जानकारी दी। इस पर मैनेजर ने अखिलेश की ओरिजनल आईडी पुलिस को देकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने बताया कि कुछ देर बाद करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर होटल पहुंचे और आईडी मांगी। विरोध करने पर डंडों से हमला बोल दिया। इसी दौरान चौकी इंचार्ज श्यामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि कुछ दीवार फांद कर भाग निकले। मैनेजर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed