फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health department raided the clinic and sealed it

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक पर मारा छापा, सील

Wed, 03 Sep 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health department raided the clinic and sealed it
ढबारसी। आदमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी रहरा के प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और सीएचसी ढबारसी के प्रभारी डॉ. इमरान ने कई निजी क्लीनिकों पर चेकिंग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लंबे समय से आदमपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के चल रहे क्लीनिकों की शिकायतें मिल रही थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालाजी बच्चा क्लीनिक पर छापा मारा।

टीम ने क्लीनिक संचालक से उसके चिकित्सकीय अभिलेख दिखाने को कहा लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद, टीम ने तुरंत क्लीनिक को सील कर दिया और संचालक को एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया। कार्रवाई के दौरान कई झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गए। डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि यह झोलाछाप आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक क्लीनिक को सील किया गया है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed