{"_id":"630126455e600d0d16482ba9","slug":"health-amroha-jpnagar-news-mbd438380424","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में जल्द मिलेगा ऑनलाइन परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में जल्द मिलेगा ऑनलाइन परामर्श
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों से अब ऑनलाइन परामर्श लेने की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए तीन चिकित्सकों को भी जिला अस्पताल में नियुक्त किया गया है। मरीज चिकित्सक को अपनी समस्या बताकर परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए फोन नंबर दिए जाएंगे।
सरकार की ओर से टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिसके तहत चिकित्सक मरीज को ऑनलाइन परामर्श देंगे। इस व्यवस्था के बाद मरीज को बुखार, खांसी या फिर दूसरी हल्की परेशानी में अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। एक कॉल पर ही चिकित्सक समस्या का समाधान बताएंगे। साथ ही ऑनलाइन परामर्श के लिए नंबर भी जारी किया जाएगा। जिससे मरीज कॉल कर परामर्श ले सकेंगे। तीन चिकित्सकों के पास अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड होगा।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि टेलीमेडिसिन के लिए तीन डॉक्टरों की नियुक्त किया गया है। अभी डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग नहीं ली है। चिकित्सकों के आने के बाद मरीज फोन कर उनसे बीमारी बताकर सलाह ले सकेंगे। लेकिन मरीज को लगातार समस्या रहने पर अस्पताल में आकर जांच करानी होगी। क्योंकि समस्या ठीक न होने पर बीमारी बढ़ भी सकती है। इसलिए जांच कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर दवाई दी जाएगी।