फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   he should defeat to me

दम है तो सामने चुनाव लड़कर देखें टिकट कटवाने की बात कहने वाले

Wed, 09 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 09 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
he should defeat to me
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नौगावां सादात कस्बे में आयोजित सभा में मौलाना जावेद आब्दी की ओर से लगाए गए आरोपों पर स्थानीय सपा विधायक ने कड़ी प्रक्रिया दी है। बार-बार आरोप लगाने क्षुब्ध विधायक अब खुलकर सामने आ गए है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सपा कोई छुटभैय्यों की पार्टी नहीं है, जो उनका टिकट कटवाने के बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


 नौगावां सादात विधान सभा क्षेत्र में माननीयों के बीच रार जारी है। पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन ने बगैर नाम लिए विधायक पर कटाक्ष किया तो विधायक भी खुलकर उनके विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कोई छुटभैय्यों की पार्टी नहीं है, जो कई भी किसी का टिकट कटवाता रहे। पार्टी का अपना संविधान है। शीर्ष नेतृत्व है।
विज्ञापन


सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव टिकटों का फैसला करेंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जो निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी को मात्र चार सौ वोट दिला पाया वो मौजूदा विधायक का टिकट कटवाने की बात करते हैं। दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले पहले अपने गिरेबान में झांककर देख लें। दम है तो मेरे सामने खुद मैदान में उतरकर अपनी ताकत देख लें। क्षेत्र में विकास की बात कराने वालों को ये भी नहीं पता होगा की कौन सी सड़क कहां को जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed