फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   He looted 3.5 lakhs by making a partner in the plot, attacked with a knife when he demanded the money

Amroha News: प्लॉट में साझेदार बनाकर 3.5 लाख हड़पे, रकम मांगने पर चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
He looted 3.5 lakhs by making a partner in the plot, attacked with a knife when he demanded the money
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्लॉट में साझेदार बनाने का झांसा देकर गांव के ही लोगों ने किसान से 3.5 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पंचायत हुई तो आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की। रकम मांगने पर किसान पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मूलरूप से बिजनौर निवासी मोहम्मद आसिफ वर्तमान में बीलना गांव में रहते हैं। दो साल पहले गांव के ही दिलशाद ने एक प्लॉट में साझा करने के नाम पर उनसे 3.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन कोई प्लॉट नहीं लिया। आरोपी दिलशाद मोहम्मद आसिफ का साला भी है। पांच नवंबर 2024 को दिलशाद, अब्दुल्ला, जियाउल और फैज ने हिसाब करने के लिए आसिफ को बुलवाया और कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। पर्स में रखे 13 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

इसका फैसला करने के लिए कई दिन तक पंचायत भी हुई। 11 नवंबर 2020 को आसिफ मौसा रफीक के घर आए थे। तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा और चाकू से हमला कर गर्दन काट दी, जिससे आसिफ लहूलुहान होकर गिर पड़े। तभी, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में दिलशाद, शराफत, अब्दुल्ला और जियाउल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed